फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सत्यापन के नाम पर उत्पीड़न का आरोप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नौगढ़ ब्लाक पर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय विकासखंड के देउरा गांव के लोगों ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर आवास योजना के सत्यापन में अनियमितता और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को हटाने की मांग करते हुए कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास योजना के सत्यापन के नाम पर अधिकारी बिना पूर्व सूचना के घरों पर पहुंच रहे हैं और लाभार्थियों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पैसे मांगने और मांग पूरी न होने पर आवास सूची से नाम हटाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
ग्राम प्रधान परमानंद यादव ने कहा कि सेक्टर प्रभारी और ग्राम पंचायत अधिकारी उन्हें सूचना दिए बिना घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पात्र लोगों को भी योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि जीरो पॉवर्टी आवास योजना में शामिल सात लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीडीओ राकेश सिंह और ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत देउरा में कुल 37 आवास स्वीकृत हुए हैं। अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करते हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में बुधिराम, राम प्यारे, रामाशंकर, अरविंद, शीला, राम भरोसे, महेश, विनोद, अछैबर, प्यारी, जगदीश, गजानंद यादव, अभिमन्यु और बसंतु आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें