फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 11 हजार वोल्ट की केबल जली, 55 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र में जली केबल। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर प्रथम की 11 हजार वोल्ट की केबल शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे जल गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और करीब 55 गांवों की बत्ती गुल हो गई। सुबह बिजली कटने से लोगों को पेयजल सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। मरम्मत के बाद सुबह 11:35 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर प्रथम से अमड़ा, धीना, बरहनी, ररुआ और ककरैत फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की सुबह इनकमिंग फीडर की 11 हजार वोल्ट की केबल में अचानक खराबी आने से इन पांचों फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। इससे करीब 55 गांवों में बिजली संकट खड़ा हो गया।
खराबी दूर करने के लिए अवर अभियंता (जेई) जवाहर सिंह तत्काल उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने बिजलीकर्मियों के साथ टीपीएमओ खोलकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। इस दौरान अमड़ा उपकेंद्र से संचालित सभी 10 फीडरों की आपूर्ति भी बाधित हो गई। इससे करीब 100 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय बिजली गुल होने से घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। लोगों को दैनिक कार्यों को पूरा करने में भी परेशानी हुई। बिजलीकर्मियों ने जली हुई केबल की मरम्मत कर खराबी दूर की। इसके बाद सुबह 11:35 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई जवाहर सिंह ने बताया कि सुबह इनकमिंग फीडर की केबल में खराबी आने से पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजलीकर्मियों की मदद से मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें