फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: खाकी पर आरोप, जमीनी विवाद में एक व्यक्ति ने बेरहमी से पीटने को लेकर एसपी से की शिकायत

Mon, 28 Oct 2024 08:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित ताहिरपुर गांव में जमीनी विवाद के बाद खाकी पर आरोप हैं। पीड़ित ने शिकायत की कि उसे पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा। एसपी से मिलकर इसकी शिकायत की गई और और कार्रवाई का आश्वासन भी मिला है।
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में जमीन विवाद के बाद पुलिस के पास न्याय की गुहार लेकर सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचे दो सगे भाइयों ने एसपी से मुलाकात की। जहां दोनों ने औद्योगिक नगर पुलिस चौकी में जमकर पिटाई का आरोप लगाया। कहा कि दरोगा पंकज सिंह और कांस्टेबल प्रभुनाथ यादव ने उन्हें जमकर मारा-पीटा।

विज्ञापन




इस पर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी आदित्य लांग्हे ने सीओ से जांच कराने की बात कही। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ताहिरपुर निवासी सगे भाई हजारीलाल साहनी और अल्लाह साहनी में जमीन को लेकर शनिवार को विवाद हो गया, दोनों में गालीगलौज हुई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्ष न्याय की गुहार लेकर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को लाकअप में बंद कर उनकी जमकर पिटाई की।  पीड़ित हजारीलाल ने बताया कि पहले कांस्टेबल प्रभुनाथ यादव ने उनको पीटा और गालीगलौज किया।

उसके बाद चौकी पर पहुंचे दरोगा पंकज सिंह ने भी उन्हें साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की। पीड़ित चीखता चिल्लाता रहा,लेकिन पुलिसिया जुर्म में कोई नरमी नहीं आई। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि मामले की जांच सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष से कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें