फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती से शादी का झांसा देकर चार साल तक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित और उसके परिवार के सदस्यों ने शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के मिथिलेश ने 4 साल पहले जब वह नाबालिग थी, तब उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया था। इसके बाद चार साल तक वह शारीरिक शोषण करता रहा। बालिग होने पर उसने शादी के लिए कहा तो मिथिलेश और उसके परिवार के लोगों ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। चकिया के कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि युवती की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें