फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुष्पा फिल्म की स्टाइल में शराब तस्करी..., युवाओं को 1000 में बना रहे सप्लायर; हैरान कर देगा ये तरीका

Tue, 11 Mar 2025 04:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी के पीडीडीयू नगर स्टेशन पर पिट्ठू बैग में भरकर शराब की सप्लाई की जा रही है। वहीं, कैंट पर ही हर माह चार से पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ऐसे लोगों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित फिल्म पुष्पा में जिस तरह चंदन की लकड़ी की तस्करी दिखाई गई है, ठीक उसी तर्ज पर शराब बिहार भेजी जा रही है। कैंट स्टेशन और चंदौली के पीडीडीयू नगर स्टेशन के बीच से पिट्ठू बैग से माल भेजा जा रहा है। एक हजार रुपये में युवक और युवतियों से इसकी सप्लाई करवाई जा रही है। इसके साथ ही शराब तस्कर सड़क मार्ग का भी उपयोग करते हैं।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन, पीडीडीयूनगर स्टेशन के अंतर्गत आए दिन पिट्ठू बैग के साथ शराब तस्कर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार किए जाते हैं। कैंट जीआरपी ने रविवार को भी एक युवक के कब्जे से 48 फ्रूटी शराब बरामद की थी। कैंट पर ही हर माह चार से पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पीडीडीयूनगर स्टेशन से यह धंधा ज्यादा फल फूल रहा है। 24 फरवरी को चंदौली की अलीनगर पुलिस ने तीन ऑटो से 228 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इसमें गिरफ्तार बिहार निवासी 15 आरोपियों के पास एक ही कंपनी के पिट्ठू बैग बरामद हुए। 
विज्ञापन


सभी आरोपी पीडीडीयूनगर-पटना रूट के बीच में किसी स्टेशन से सवार हुए थे। पूछताछ में पता चला कि पटना और पीडीडीयू नगर के बीच छात्र और छात्राएं भी पैसे की लालच में शराब से भरे पिट्ठू बैग थाम रहे हैं। इनकी चेकिंग भी अमूमन नहीं होती है और तय जगह पर आसानी से शराब पहुंचा देते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

बैग में 8 से 10 बोतलें भेज रहे
पीडीडीयूनगर से बिहार में शराब की खेप पहुंचाने का एक बार में 1000 रुपये मिलता है। बैग में 8 से 10 बोतलें अंग्रेजी शराब की होती हैं। 15 दिन में 15 हजार रुपये इस तरह से वह कमा रहे हैं। इसी लालच में अन्य युवा भी कोरियर सेवा दे रहे हैं। पीडीडीयूनगर के कुछ शराब लाइसेंसी भी इसमें शामिल हैं। यह जानकारी आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को भी है।

चेन पुलिंग कर चढ़ाते और उतारते
पीडीडीयूनगर-गया रेल खंड और पीडीडीयूनगर-पटना रेलखंड के छोटे स्टेशनों से शराब की बोतल लेकर युवक ट्रेनों में सवार होते हैं। चेनपुलिंग कर युवकों को कोच में चढ़ाया और उतारा जाता है। छोटे स्टेशनों पर चेकिंग नहीं होने के कारण ज्यादातर कोरियर यहीं से ट्रेनों में सवार होते हैं।

बोले अधिकारी
होली को लेकर ट्रेनों में विशेष चेकिंग हो रही है। बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में स्कॉर्ट लगाई गई है, जो संदिग्ध सामान की चेकिंग कर रहे हैं। कैंट और पीडीडीयूनगर स्टेशन से अवैध शराब की खेप पकड़ी जा रही है। - कुंवर प्रभात सिंह, सीओ जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें