फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कबड्डी में आकांक्षा, खुशबू और निकिता का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
निकिता, सब सीनियर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ​खिलाड़ी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कबड्डी में चंदौली की बालिका खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। वाराणसी के संपूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित मंडलीय ट्रायल में सब जूनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा यादव और खुशबू ने सफलता हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक रायबरेली में आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर बालिका वर्ग में जिले की निकिता कुमारी का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक अमरोहा में आयोजित होगी। कोच पूनम यादव ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि जिले की बालिका खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।

निकिता, सब सीनियर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी

निकिता, सब सीनियर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें