फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 14 घंटे देरी से आई अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड के साथ हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। शनिवार को अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से आईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही ट्रेनें ट्रेनों की चाल बिगड़ने लगी है। एक तो स्पेशल ट्रेनों की वजह से नियमित ट्रेनें का परिचालन प्रभावित हो रहा है। वहीं, ठंड और कोहरे ने भी रेल यातायात को प्रभावित किया है। यात्री नियत समय पर स्टेशन पर पहुंच जाते हैं लेकिन यहां पता चलता है कि उनकी ट्रेन घंटों लेट है। ऐसे में यात्रियों को ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटे, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सवा घंटे, देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक घंटे, नंदन कानन डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटे, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। वहीं, नई दिल्ली-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस पौने दो घंटे, एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर सवा दस घंटे देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची।
वहीं अप की ओर जाने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन एक घंटे, पटना-आनंद विहार स्पेशल ढाई घंटे, भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल दो घंटे लेट रही। इसी तरह राजकोट-बरौनी स्पेशल सवा घंटे, दानापुर-आनंद विहार सवा चार घंटे लेट रही। पटना-नई दिल्ली छठ पूजा स्पेशल साढ़े छह घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल सवा घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस दो घंटे और कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल छह घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें