सीएमओ कार्यालय पर रविवार को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहुंची आशा
कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर ताला लटका देख कर धरना-प्रदर्शन किया।
इस
दौरान उन्होंने स्वास्थ्य महकमे के लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध
नारेबाजी कर भड़ास निकाली। प्रदर्शन की जानकारी होते ही स्वास्थ्य
शिक्षाधिकारी एम. लाल गौतम वहां पहुंचे और आशाओं को समझा-बुझाकर शांत किया।
इसके बाद प्रशिक्षण शुरू हो सका।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के
लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण सीमएओ कार्यालय सभागार में चल रहा है। रविवार को
चौथे दिन प्रशिक्षण के लिए जब आशाएं पहुंचीं तो देखा कि कार्यालय पर ताला
लटका हुआ था। घंटों इंतजार के बाद जब ताला नहीं खुला तो नाराज आशाएं धरने
पर बैठ गई।
इस दौरान आशाओं ने कहा कि रविवार की दोपहर 11 बजे तक कार्यालय
बंद था। ऐसे में हम सभी घंटों कार्यालय के बाहर धूप में बैठना पड़ा। इसकी
जानकारी स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी को दी। वहां पहुंचे स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी
ने घंटों आशाओं को मनाया, लेकिन आशाएं इस बात पर अड़ी रही कि रविवार को
अवकाश कर देना चाहिए था, लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया गया।