क्षेत्र के कम्हरियां गांव में जच्चा बच्चा केंद्र पर व्याप्त
दुर्व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को अपराह्न दो बजे नारेबाजी
की।
डा. जयकुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्र पर हुए प्रदर्शन में
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को जमकर कोसा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि
कम्हारियां गांव स्थित जच्चा बच्चा केंद्र की हालत दयनीय है।
ग्रामीणों
ने जच्चा बच्चा केंद्र पर ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
कराने के लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार
लगाई लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ।
दुर्व्यवस्थाओं से आजिज ग्रामीणों
का धैर्य शुक्रवार की अपराह्न टूट गया और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन
किया।
ग्रामीणों ने जच्चा बच्चा केंद्र पर स्टाफ की सुविधाएं उपलब्ध
कराने व एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित की जाने की मांग की। चेताया कि यदि
जच्चा बच्चा केंद्र पर व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को दूर नहीं किया जाता है
तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। विरोध प्रदर्शन
करने वालों में कल्पनाथ यादव, गिरीश यादव, सुदामी देवी, वशिष्ठ गुप्ता,
अनिल गुप्ता, गुड्डू सिंह, रणधीर सिंह, लवकुश, नीरज सिंह आदि लोग शामिल
रहे।