फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मुद्दों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता गुरुवार को पूर्वाह्न दस बजे नगर में जुलूस निकाल कर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान वहां पहुंची डाउन टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस के सामने खड़े होकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर ट्रैक से हटाया। हालांकि प्रदर्शन के चलते ट्रेन लेट नहीं हुई।


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वीआईपी गेट पर पहुंचकर जीटी रोड जाम किया और केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले आई, जहां कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और गिरफ्तारी देने की मांग पर अड़ गए, किंतु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। 
विज्ञापन


अंत में कार्यकर्ता सुभाष पार्क पहुंचे जहां सभा हुई।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी सिर्फ मंहगे कपड़े पहनने एवं विदेश घूमने में व्यस्त हैं। दूसरी तरफ न ही महंगाई घटी और न ही सीमा पर आंख दिखाने वाले पड़ोसी देश को जवाब दिया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में गिरावट के बावजूद इसके मूल्य में वृद्धि होती जा रही है। एफडीआई और जीएसटी का विरोध करने वाली सरकार अब उसका समर्थन कर रही है।
विज्ञापन


खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम में संशोधन कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।  इस अवसर पर हीरालाल शर्मा, दयाशंकर सिंह गांधी, अशोक यादव, सतीश बिंद, एखलाक कुरैशी, सरदार सतपाल सिंह, राजकुमार गोंड, अजीत पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें