तार को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
घरों के ऊपर लटक रहे एचटी तार हटवाने की मांग को लेकर क्षेत्र के पई गांव के लोगों ने गुरुवार को तार के नीचे खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
पई गांव स्थित दलित बस्ती के उपर से 11000 बोल्ट का हाइटेंशन तार गुजरा है। तारों के बीच में काफी कम खंभे लगाए गए हैं। इसके चलते तार काफी नीचे लटके हुए हैं और हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती ेहै। पूर्व में तीन लोग तारों की चपेट में आने की वजह से गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। दलित बस्ती के लोगों ने तार को हटवाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार लगाई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज बस्ती के लोगों का धैर्य गुरुवार को जवाब दे गया और वे बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना है कि तार काफी नीचे से लटके हुए हैं। इसकी वजह से छत पर चढ़ने पर हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अविलंब तारों को हटवाया नहीं गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई मिथिलेश कुमार ने कहा कि तारों का निरीक्षण कर उन्हें हटवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान गीता, कांति, कमला, सुराही, नंदलाल, बिंदर, शिवसागर, संजय आदि रहे।
सीताराम, रिंकू, घरभरन, मुराहू, सजीवन, छोटेलाल पासवान, रामजियावन आदि मौजूद रहे।