फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

Sat, 16 May 2015 01:47 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति नहीं मिलने से क्षुब्ध बीटीसी के छात्र अपने  शिक्षकों संग शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम से नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए तत्काल छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की। कहा कि बैंक और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से उन्हें छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



छत्रधारी बीटीसी ट्रेनिंग सेंटर दयालपुर सदलपुरा के छात्र-छात्राएं और उनके शिक्षकों का कहना है कि सत्र 2014-15 प्रथम सेमेस्टर के बीटीसी प्रशिक्षुओं ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति को फार्म भरकर विद्यालय में जमा किया था। इसे विद्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कालेज द्वारा अग्रसारित भी कर दिया गया।

लेकिन खाता गलत बताकर छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं भेजी गई है। सभी छात्र-छात्राओं का खाता काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक कुछमन में है। कहा कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति  नहीं मिलने से सभी प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहा है। कई छात्र ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है और वे आगे की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन



छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर  डीएम कार्यालय पहुंचे छात्र हाकिम को न पाकर काफी नाराज हुए और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। इस अवसर पर सौरभ कुमार, रोहित, पूजा, अभिषेक, रीना, महेंद्र, प्रियंका, सगीर आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें