रैथा गांव की दलित बस्ती के निवासियों ने बस्ती के ऊपर से गए हाईटेंशन तार
हटाने की मांग करते हुए सोमवार को गांव में प्रदर्शन किया।
रविवार
की रात एक तार टूट कर गिर गया था संयोग कि कोई घटना नहीं घटी।
बिजली
कर्मियों ने टूटे तार को ठीक किया और हाइटेंशन तार को हटवाने की बात
अधिकारियों तक पहुंचवाने के आश्वासन के बाद बस्ती निवासी शांत हुए।
दलित
बस्ती के उपर से हाईटेंशन तार गया है। रविवार की रात दशमी राम के घर बाहर
अजय अपने तीन भाइयों के साथ सोया हुआ था।रात में अचानक तेज हवा चलने पर
हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया।
संयोग था कि अजय और उसके भाई तार की चपेट
में नहीं आए। इससे बस्ती में हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह बस्ती से ऊपर
से गए तार को हटाने की मांग को लेकर बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर
दी। बाद मे बिजली विभाग के कर्मियों ने तार हटाया और उनकी मांग पर विचार
करने का आश्वासन दिया।
इस पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में
रमेश राम, दिलशेर, सोहन, बद्री, राधेश्याम, अजय, मुन्नी आदि रहे।