फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में ही बूथ बनाने की मांग को लेकर  क्षेत्र के बरडीहा गांव की  महिलाओं ने शुक्रवार को गांव स्थित मंदिर पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि साजिश के तहत गांव से चार किलोमीटर दूर मतदान  बूथ बनाया गया है। इससे गांव के आधे से अधिक मतदाता मतदान से वंचित हो जाएंगे।


विरोध प्रदर्शित कर रही महिलाओं का कहना था कि पहले गांव  में ही मतदान बूथ बनाया जाता था। इससे ग्रामीणों को मतदान में सहूलियत होती  थी। पिछले पंचायत चुनाव से ही गांव का बूथ चार किलोमीटर दूर इमिलिया गांव में बनाया जा रहा है।

 इसकी वजह से पिछली बार भी साठ प्रतिशत  लोग मतदान से वंचित रह गए थे। कहा कि इतनी दूर मतदान केंद्र होने की वजह से महिलाओं का मतदान केंद्र तक पहुंचना मुश्किल है। गांव में मतदाताओं की  संख्या 852 है, जो गांव में मतदान केंद्र बनाने के मानक को पूरा करता है।
विज्ञापन


 गांव के मतदाताओं को मतदान से वंचित रखने के लिए मतदान केंद्र इमिलिया गांव  में बनाया गया है। चेताया कि यदि मांग पर अमल नहीं किया गया तो उग्र  आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुशीला, राधिका, देवंती,  सुमन, सीता, सरिता आदि शामिल रहीं।


उधर, धीना में मतदान बूथ बनाने की मांग को लेकर बरडीहा गांव में ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन  शुक्रवार को भी  जारी रहा। दूसरे दिन भी किसी सक्षम अधिकारी के धरनास्थल पर  न पहुंचने से  ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी गई। दूसरे दिन धरनास्थल पर  भाजपा नेता डा. हरेंद्र राय पहुंचे।

उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर गिरीश  कुमार को फोनकर ग्रामीणों की समस्या के अवगत कराया। एसडीएम ने कहा कि  रिपोर्ट लगाकर निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है।

 निर्वाचन आयोग के  निर्देशों को अनुसार कार्रवाई की जाएगी। धरनारत लोगों का कहना रहा कि  शनिवार को गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलेगा। बच्चे से लेकर बूढ़े  तक सभी उपवास करेंगे।
विज्ञापन



धरने में अंजनी  राय, बबलू राय, त्रिलोकी यादव,  राजेंद्र यादव, मुखई राम, भानू राम आदि शामिल रहे। अध्यक्षता सदानंद राय व  संचालन  बालेश्वर यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें