फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल न बनने पर किया प्रदर्शन

Wed, 25 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर-तीरगावां गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण न कराए जाने से नाराज क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मंगलवार को मारुफपुर चौराहे पर खड़े होकर पीडब्लूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना रहा कि जानबूझकर प्रशासन द्वारा पीपा पुल के निर्माण के निर्माण में देरी की जा रही है। चेताया कि यदि शीघ्र पुल को शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


सैदपुर-तीरगांवा गंगा घाट का निर्माण कार्य पिछले काफी दिनों से चल रहा है।

शासन की तरफ से अक्तूबर माह में ही पुल को तैयार कर आवागमन चालू करने का निर्देश जारी कर दिया जाता है, लेकिन नवंबर माह समाप्त होने को है। लेकिन अभी तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को टूट गया और वे मारुफपुर चौराहे के समीप खड़े होकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।


ग्रामीणों का कहना रहा कि  कच्छप गति से पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

इससे निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस  अवसर पर मन्नू यादव, रवींद्र यादव, रामआशीष यादव, रमेश यादव, विजयी यादव, हीरालाल, शशिकांत, रामवृक्ष, पिंटू यादव आदि लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें