एनसीसी डे पर 91 यूपी बीएन एनसीसी बटालियन की ओर से चित्रकला और निबंध
प्रतियोगिता हुई वहीं कैडेटों ने जातिवाद, सांप्रदायिकता के खिलाफ रैली
निकाली।
इस दौरान नगर पालिका इंटर कालेज में आयोजित चित्रकला और
निबंध प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के छात्रों को सीनियर और जुनियर
डिविजनों में बांट कर हिस्सा लिया। इसी तरह एलबीएस डिग्री कालेज के छात्रों
व कैडेटों की ओर से जातिवाद एवं सांप्रदायिकता के खिलाफ रैली निकाली गई।
रैली
को सुबेदार मेजर टीपी पौंडियाल ने हरिझंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली नगर
पालिका इंटर कालेज से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, परमार कटरा, नगर पालिका
कार्याल्य होते हुए इंटर कालेज पहुंच कर समाप्त हुआ। रैली में डॉ. एके
त्रिपाठी, हवलदार श्याम सुंदर, वानी सिंह, सुब बहादुर, हेमचंद आदि रहे।