फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सदर ब्लाक के गोरारी गांव के लोग।
विज्ञापन
 क्षेत्र के गोरारी गांव के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर  ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने  जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पात्र लोग योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए। अंत  में मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी एके द्विवेदी को सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों  ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के चलते पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड से काटकर उनकी  जगह अपात्रों को राशन कार्ड जारी किया गया है। इससे गरीब परिवार सरकारी  योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। गरीबों को राशन कार्ड की सूची से बाहर कर  दिए जाने से उन्हें तमाम असुविधाओं के साथ-साथ राशन के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी तरह अन्य योजनाओं में भी गरीबों के नाम की कटौती की जा रही है। कई  बार विरोध किया गया है, लेकिन बात नहीं सुनी। मांग किया  कि उच्च स्तरीय अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और अपात्र  व्यक्तियों का नाम सूची से काटकर राशन कार्ड की सूची में पात्रों को जोड़ा  जाए। इस अवसर पर चेतन चौहान, घुरफेकन सिंह, कमलेश, सियाराम आदि उपस्थित  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें