बबुरी क्षेत्र के सोता और औड़ारी गांव के मख्य मार्ग पर हाईटेंशन तार लटक
रहा है। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इससे पहले भी आग लगने की
घटना हो चुकी है।
अधिकारियों से शिकायत के बाद भी यह ठीक नहीं हुआ।
बड़ी घटना की आशंका से भयभीत ग्रामीणों ने इसके मरम्मत की मांग को लेकर
मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी
कि यदि शीघ्र ही समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो एक्सईएन का घेराव होगा।
प्रदर्शनकारियों
ने कहा कि पोल के अभाव में हाइवोल्टेज तार मार्ग पर नीचे लटक रहा है। सोनू
पाठक ने बताया कि अप्रैल माह में ट्रैक्टर ट्राली पर लदी मटर व गेहूं के
बोझे तार से सटकर जल गये। ट्राली भी जल गई थी। मिंटू सिंह ने कहा कि
पिछले वर्ष जर्जर तार टूटकर पानी भरे खेत में गिर गया था।
बिजली के पोल भी
झुके हुए हैं। सूचना देने के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने कुछ नहीं
किया। प्रदर्शन करने वालों में रामलाल यादव, गुड्डू यादव, मुन्ना यादव,
बजारू आदि शामिलरहे। एसडीओ गोपाल सिंह ने कहा है कि मामला संज्ञान में
नहीं है।