फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक लिस्टेड होगी खरीद में धांधली करने वाली एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। गेहूं खरीद की प्रगति और उठान की स्थिति जानने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम संजीव सिंह ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने क्रय केंद्रों पर अधिक मात्रा में गेहूं डंप होने पर खाद्य विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। चेताया कि उठान नहीं हुआ और बारिश में अन्न बर्बाद हुआ तो इसका खामियाजा अफसरों को भुगतना होगा। उन्होंने खरीद में धांधली की रिपोर्ट मिलने पर क्रय एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गेहूं खरीद में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं है। क्षेत्रीय लेखपालों के माध्यम से क्रय एजेंसियों की रोजाना रिपोर्ट तलब की जाए। किसानों को ऑनलाइन और आफलाइन टोकन जारी करके खरीद की जाए। क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेंहू की रोजाना उठान होना जरूरी है। कहा कि संबंधित क्रय केंद्रों पर उठान के लिए संबद्ध वाहनों की सूची मौजूद रहे। ताकि निरीक्षण के दौरान पारदर्शिता बनी रहे। कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे की उपलब्धता, लक्ष्य के अनुरूप खरीद की रिपोर्ट मौजूद रहे। किसानों के द्वारा क्रय केंद्र प्रभारियों के द्वारा सहयोग नहीं करने तथा खरीद में सुस्ती बरतने की शिकायत मिल रही है। जो कि क्षम्य नहीं है। आरोप की पुष्टि के लिए अधिकारियों के द्वारा बराबर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान एडीएम अतुल कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम्या रामराज, डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें