फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा याद किए जाएंगे सरदार भगत सिंह : कैलाशनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु अमर व्यक्तित्व हैं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को हमेशा याद किया जाएगा। देश के नौजवानों को हमेशा उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है। ये बातें मुख्य अतिथि और कैलाशनाथ सिंह ने चिरईगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर सोमवार को आयोजित गोष्ठी में कहीं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
विज्ञापन


भाकियू के बरहनी ब्लाॅक के अध्यक्ष शिवबच्चन सिंह ने कहा कि सरदार भगत सिंह का जीवन सादगी व गौरव का प्रतीक था। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। गोष्ठी में सुमंत सिंह अन्ना, दुर्गादत्त तिवारी, मृत्युंजय सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति की। इस दौरान संत विलास सिंह, महेश्वर सिंह, आलोक सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, ढोलन प्रसाद आदि रहे। अध्यक्षता अशोक सिंह ने की और संचालन विनोद कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट- सुनील सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें