फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 22.50 लाख के की तुलना में 10 लाख चार हजार क्विंटल धान की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में धान की खरीद तेजी पकड़ने लगी है। अब तक 22.50 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 10 लाख चार हजार चार सौ क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए खाद्य विभाग, पीसीयू, यूपीएसएस, पीसीएफ, मंडी समिति और एफसीआई के 113 केंद्र खोले गए हैं। इनमें एक केंद्र को अनियमितता मिलने के कारण जिला प्रशासन ने बंद कर दिया है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
जिले में 18,197 हजार किसानों ने अपना धान बेचा है। धान के एवज में किसानों को 232 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया है। क्रय केंद्रों से धान का उठान भी लगातार जारी है। मोंथा चक्रवात का प्रभाव समाप्त होने के बाद खेतों के सूखने से धान की कटाई में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कृषि विभाग को शासन की ओर से इस वर्ष 22.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके लिए 113 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें अब तक खाद्य विभाग की ओर से बने क्रय केंद्र पर चार लाख 91 हजार 238 क्विंटल, पीसीएफ के केंद्रों पर एक लाख 77 हजार 11 क्विंटल, पीसीयू के केंद्रों पर दो लाख 51 हजार 595 क्विंटल, यूपीएसएस के केंद्रों पर एक लाख 89 हजार 246 क्विंटल, मंडी समिति के दो केंद्रों पर 21 हजार क्विंटल और एफसीआई के केंद्रों पर 13,122 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें