फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के बाद 734 ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों और पंचायत सदस्यों को 18 और 19 जून शपथ ग्रहण कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यमों से आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद 20 जून को खुली बैठक करके गांव के विकास कार्यों और समितियों के गठन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जिले के सभी 734 ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया है। डीएम संजीव सिंह ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए तिथि निर्धारित की है। 18 व 19 जून को वर्चुअल ढंग से शपथ ग्रहण कराया जाएगा। सफाईकर्मी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पंचायत भवन, स्कूल अथवा सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा करेंगे। यहां वर्चुअल ढंग से जोड़ा जाएगा। इसके बाद शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण के लिए ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए हैं। सदर ब्लाक के लिए बीएसए, बरहनी समाज कल्याण अधिकारी, नियामताबाद के लिए डीडीओ, धानापुर में सहायक निदेशक बचत, जिला उद्यान अधिकारी चहनियां, सकलडीहा में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, चकिया में जिला विद्यालय निरीक्षक, शहाबगंज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व सहायक निदेशक मत्स्य को नौगढ़ के लिए नोडल बनाया गया है। नोडल अधिकारी शपथ ग्रहण की पूरी व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें