यात्रियों की सुविधा के लिए शालीमार एक्सप्रेस सहित सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर से पीडीडीयू जंक्शन होकर कोलकाता जाने वाली शालीमार साप्ताहिक स्पेशल सहित सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। गोरखपुर-हटिया पूजा विशेष गाड़ी, गोरखपुर-कोलकाता पूजा विशेष,लखनऊ -पाटलिपुत्र पूजा विशेष , गोरखपुर-शालीमार पूजा विशेष, भागलपुर-जम्मूतवी पूजा विशेष गाड़ी 30 जून तक चलने वाली थी। अब इन ट्रेनों को अगली सूचना तक बढ़ा दिया गया है। इन गाड़ियों के चलने के दिन, ठहराव एवं समय पहले की तरह रहेगा । इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।