फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीनों नए कानून और एआई की विशेष पढ़ाई के बाद 1150 रंगरूट संभालेंगे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में रविवार की सुबह रंगरूटों की दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) होगी। इस दौरान जवानों के साथ उनके परिजन भी शामिल होंगे। तैयारी पूर्ण हो चुकी है, एक दिन पूर्व परेड की रिर्हसल भी हो चुकी है।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव भाषण कार्यक्रम का प्रसारण एलसीडी स्क्रिन पर होगा। बंगाल चुनाव में व्यस्तता के कारण 20 अप्रैल को निरस्त हो चुका है। नौ महीने की कठोर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद करीब 1150 जवान जिले को मिलेंगे। जिले के अलग-अलग थानों पर तैनात किया जाएगा। खास बात यह है कि यह यूपी पुलिस का पहला ऐसा बैच है, जिसने एक जुलाई 2024 से लागू हुए तीनों नए कानूनों की और एआई की विशेष पढ़ाई और ट्रेनिंग ली है। इनके आने से पुलिसिंग में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।
जिले के कोटे में 1237 जवानों की भर्ती हुई थी। 250 महिला व 640 जवानों की गैर जिला में ट्रेनिंग चल रही थी। सभी जवानों की 9 महीने की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। अब अपराधियों की खैर नहीं, क्योंकि एआई तकनीक से लैंस सिपाही आ रहे हैं, जो नए कानूनों के मास्टर है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये देश के पहले ऐसे सिपाही हैं, जो एक जुलाई 2024 से लागू हुए तीनों नए आपराधिक कानूनों की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इन्हें पुराने कानून की जानकारी नहीं है। जहां पुराने अनुभवी पुलिसकर्मियों को फील्ड में नए कानूनों की तकनीकी बारीकियों को समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं ये न्यू जेनरेशन सिपाही इन कानूनों को रटकर मैदान में उतर रहे हैं। स्थिति ऐसी होगी कि थानों में नए कानूनों के तहत दर्ज होने वाले मुकदमों और कानूनी कार्रवाई में पुराने दरोगा और अफसर भी इन सिपाहियों से मशविरा लेते नजर आएंगे। डिजिटल साक्ष्य से लेकर नई धाराओं तक, यह बैच अपराधियों के खिलाफ पुलिसिंग को फास्ट ट्रैक पर ले जाएगा। इस बाबत एएसपी व नोडल अधिकारी ट्रेनिंग दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि रविवार की सुबह पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा। तैयारी पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें