फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 500 पेड़ काटने के बाद अब 5000 पौधे लगाने की तैयारी तेज

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में हो रहा पानी का छिड़काव। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक बन रहे सिक्स और फोरलेन के डिवाइडर पर पौधरोपण की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए करीब एक मीटर चौड़े डिवाइडर पर मिट्टी भराई और रेलिंग लगाने का काम तेजी से चल रहा है। डिवाइडर पर बैगन बोलिया सहित कम ऊंचाई के फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए डिवाइडर पर डाली गई मिट्टी पर पानी भी डाला जा रहा है। वन विभाग की ओर से बरसात में पौधरोपण किया जाएगा।
पड़ाव से गोधना मोड़ तक बन रहे सिक्स और फोरलेन के बीच बने डिवाइडर पर पौधे लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पौधों को पशुओं से बचाने के लिए डिवाइडर पर रेलिंग लगाई जा रही है। वहीं टैंकर के माध्यम से बिछाई गई मिट्टी पर पानी भी डाला जा रहा है। पानी डालने से पहले लगे खजूर के पेड़ों को भी नया जीवन मिला है।
विज्ञापन

दरअसल, लेन निर्माण के लिए करीब 500 पेड़ों को काटा गया है। उनके स्थान पर 10 गुना अधिक यानी 5,000 पेड़-पौधे लगाए जाने हैं। पौधरोपण के लिए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से वन विभाग को दो साल पहले 10 करोड़ रुपये प्रदान किए जा चुके हैं। इसके बावजूद पौधरोपण का कार्य शुरू नहीं हो सका है, जबकि पीडब्ल्यूडी की ओर से वन विभाग को कई पत्र भी लिखे जा चुके हैं।
विज्ञापन

अब डिवाइडर पर पौधे लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लेन के किनारे बड़े पेड़ों के पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें