फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय निर्माण के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को भी दीवानी न्यायालय निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहा। जहां आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी व शासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। अधिवक्ताओं ने चेताया कि जिला प्रशासन की मनमानी व जनपद के विकास के प्रति उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अधिवक्ताओं के आंदोलन में शामिल होकर समर्थन किया। वहीं दूसरे दिन कोई भी प्रशासनिक नुमाइंदा धरनास्थल पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक न्यायालय निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने जनपद को कुछ देने की बजाय छिनने का काम किया है। स्थानीय जनपद से मेडिकल कालेज छिन लिय गया। यदि अधिवक्ताओं के शंखनाद पर यदि जिले की जनता मुखर नहीं हुई तो जिला प्रशासन व सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि जिले से दीवानी न्यायालय को भी छिन लेंगे। इस दौरान सदानन्द सिंह, उज्जवल सिंह, मोहम्मद अहमद, दिनेश यादव, मिथिलेश, संदीप, अमित सिंह, राज बहादुर सिंह, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, चंद्रभान सिंह, इरामन सिद्दीकी, विनोद सिंह, संजय मिश्रा, लालजी पांडेय, शहाबुद्दीन, संतोष पाठक, वीरेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, प्रवीण तिवारी रहे। अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह व संचालन राकेश रत्न तिवारी व झन्मेजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
अधिवक्तओं के आंदोलन को मिला समर्थन, दी चेतावनी
चंदौली/सकलडीहा। मुख्यालय स्थित सदर तहसील में अधिवक्तओं के आंदोलन को अब लोगों का समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सहित कई तहसीलों के अधिवक्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। सकलडीहा तहसील में न्यायालय भवन निर्माण सहित अन्य मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिला प्रशासन के खिलाफ सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता लामबंद रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे अधिवक्ताओं के समर्थन में जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया किनिर्माण कार्य में हीला हवाली किया गया तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करेंगे। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के दबाव में आकर जिला प्रशासन न्यायालय भवन निर्माण को लेकर हीला हवाली कर रहा है। जबकि न्यायालय भवन के लिए किसान अपनी भूमि देने के लिये तैयार है। इस मौके पर डेमोक्रेटिक बार के संरक्षक अजय कुमार सिंह, अतुल तिवारी, नरेंद्र कुमार, शैलेंद्र पांडेय, मनोज पांडेय, नितिन तिवारी, अखिलेश तिवारी, प्रभु पाठक, उमाशंकर, कृष्णा पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें