पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत प्लांट डिपो कारखाना का अंतर विभागीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता की शुरूआत शुक्रवार को हुई। पहली कड़ी में इंडोर गेम के तहत बैंडमिंटन की शुरूआत मुख्य कारखाना प्रबंधक जावेद अख्तर ने फीता काटकर और बैंडमिंटन की सर्विस कर की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टेक्निशियन कृष्णकांत पाल और लिपिक दिलीप कुमार गुप्ता के बीच हुई। इसमें कृष्णकांत 21- 14 और 21- 15 अंकों से विजयी रहे। उद्घाटन समारोह में मुख्य कारखाना प्रबंधक जावेद अख्तर ने कहा कि खेल से मनुष्य का जहां शारीरिक विकास होता है वहीं वह मानसिक रूप से भी मजबूत होता है। स्वस्थ मनोरंजन से कर्मचारियों में कार्य की क्षमता की बढ़ोत्तरी होगी। कहा कि रेलवे हमेशा ही कर्मचारियों के हित का ध्यान रखता है। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि वार्षिक खेल कूद प्रतियागिता दो भागों में इंडोर और आउटडोर प्रतियोगिता केरूप में कराई जाएगी। बीस फरवरी को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्य अभियंता टीएमसी अशोक कुमार, अधिशासी इंजीनियर पुरूषोत्तम तिवारी, अरविंद चतुर्वेदी, इसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, शाखा मंत्री शंकर प्रसाद, शंकर राम , ओम नरायन, राजेश निषाद , दिलीप सरकार, प्रशांत कुमार ,बंगाली राम, पीके दास, राकेश ओझा , सुल्तान अहमद, एलएन मिश्रा, आरके सिंह, राम नरायन सोनकर, राजेश कुमार सिन्हा,आत्मा राम दूबे रहे।