फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: न्यायालय निर्माण को लेकर प्रमुख सचिव न्याय से मिले अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायालय निर्माण में हो रहे विलंब से आहत चंदौली के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के साथ प्रमुख सचिव न्याय से मिला। इस दौरान उन्होंने चंदौली में न्यायालय भवन निर्माण में हो रहे विलंब की समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन देकर अविलंब न्यायालय निर्माण का कार्य शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि 1997 में जिले का निर्माण हुआ था, तब से लेकर अब तक 27 साल बीत जाने के बाद भी न्यायालय भवन का निर्माण नहीं हो सका। ऐसे में अधिवक्ताओं व वादकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सकारात्मक प्रयास के कारण न्यायालय निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी, डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह अादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें