फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू नगर तहसील में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और अभद्र व्यवहार के विरोध में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में शुक्रवार को मुगलसराय बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे पहले एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्यामलाल सोनकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि आए दिन न्यायालयों में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से अधिवक्ताओं की गरिमा और सम्मान प्रभावित होता है। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में भूपेंद्र नरायन सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें