फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 21 Jun 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
विज्ञापन
कतार में खड़े फरियादी।
विज्ञापन
तहसील दिवस में अनुपस्थित जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वही एसओसी सुधीर कुमार को चकबंदी कार्यो में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। तहसील दिवस में लघु डाल नहर विभाग, चकबंदी विभाग, राषन कार्ड, बिजली बिल जैसे कई मामलो में आये 129 प्रार्थना पत्रो में मात्र सात का ही मौके पर निस्तारण हो सका।     
विज्ञापन

 तहसील दिवस में अलीपुर भगड़ा गांव की दो महिलाओं विन्ध्यवासिनी और शांति देवी ने कोटेदार चिन्टू सिंह द्वारा चार महीने से राशन न देने की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं भारतीय किसान यूनियन ने कौड़िहार लिफ्ट कैनाल के माइनर की साफ-सफाई और खुदाई कराने संबंधित प्रार्थना पत्र दिया, जिसपर जिलाधिकारी ने लघु डाल नहर विभाग के एसडीओ आरके त्रिपाठी को मौके का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं नेवाजगंज पूर्वी पंप कैनाल की जर्जर माइनर को एक सप्ताह के अन्दर मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया। कौड़िहार पम्प कैनाल की खराब हालत पर नाराज जिलाधिकारी ने एसडीओ तथा जेई को जमकर फटकारा।
जिलाधिकारी ने ग्राम समाज की जमीनों, तालाबों, चकरोड, चकनाली पर से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए थानाध्यक्षों को नामांकित करते हुए कहा कि दस दिन के अन्दर थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के दस गांवो में अतिक्रमण को चिह्नित कर राजस्व विभाग से सहयोग लेकर अतिक्रमण     हटावाएं।
विज्ञापन

तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डा. पीके मिश्रा, उपजिलाधिकारी जियालाल सरोज, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी उपस्थित थे।         
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें