फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धनतेरस के लिए 1475 दो पहिया वाहनोंं की हुई एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धनतेरस पर लोगों ने खरीदारी के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है। लोग दो पहिया वाहन की बुकिंग भी कर ली है।धनतेरस के लिए 1475 लोगों ने दो पहिया वाहनोंं की बुकिंग की है। इसमें सबसे अधिक बुकिंग बाइक और स्कूटी के लिए हुई है।
विज्ञापन

वहीं कुछ लोगों ने दो पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल भी बुक किया है। कारोबारियों ने त्योहार को लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं। कारोबारियों के अनुसार इस बार जीएसटी कम होने के कारण अच्छा कारोबार होने का अनुमान है। दिन भर बाजार में ग्राहकों का आना-जाना बना हुआ है।
वाहनों की बुकिंग के लिए भी लोग शो-रूप पर जा रहे हैं। सबसे अधिक लोग धनतेरस पर वाहनोंं की डिलवरी लेने का मन बना रहे हैै। इसके लिए लगातार बुकिंग कर रहे है। जिले के विभिन्न कंपनियोंं के शो-रूम पर लोग वाहनों पर चलने वाली स्कीम को जानने भी पहुंचे रहे है।
विज्ञापन

दीपावली पर बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियों की ओर से कई उपहार भी दिये जा रहे है। इस बार जिले में धनतेरस के लिए 800 बाइकों की बुकिंग हुई है। वहीं 500 स्कूटी की बुकिंग हुई है। इसके अलावा 125 लोगों दो पहिया ईवी वाहनोंं की बुकिंग की है। नगर स्थित एक बाइक शोरूम के सेल्स मैनेजर अमित के अनुसार धनतेरस पर बुकिंग अच्छी हुई है। कारोबार अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें