फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह पर रहेगी प्रशासन की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अक्षय तृतीया पर बड़े पैमाने पर शादियां होती है। अच्छी लगन में लोग बाल विवाह करने से भी नहीं चूकते हैं। इस वर्ष इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इस बारे पुलिस व बाल संरक्षण विभाग को पत्र भेजकर अलर्ट कर दिया है। कहा कि बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को दो साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया को अक्षय पुण्य वाला तिथि माना जाता है। इस दान पुण्य और सोने चांदी की खरीददारी का अत्यधिक महत्व है। अच्छी तिथि पर होने की वजह से बड़े पैमाने पर शादियां होती है। प्रति वर्ष लगन में 18 वर्ष कम आयु वाले किशोर-किशोरियों के विवाह कराए जाते हैं। इसको लेकर इस बार प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस, बाल संरक्षण व चाइल्ड लाइन को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि यदि इस तरह का कोई मामला उनकी जानकारी में हो तो तत्काल सूचना दें। जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव ने बताया कि बाल विवाह कराने वालों को दो साल की सजा व एक लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें