फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअरकला गांव में पिछले तीन दिनों में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सचेत हो गया है। जिला चिकित्सालय से सोमवार को जारी कोरोना बुलेटिन में गांव निवासी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई थी। गांव में तीन दिन के भीतर ही दूसरा रोगी मिलने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिस व्यक्ति की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसके परिवार की एक महिला की रिपोर्ट दो दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। महिला का इलाज वाराणसी में चल रहा है ग्राम प्रधान के पुत्र डॉ. एके तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से गांव के प्रभावित क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई है। गांव में सैनिटाइजिंग का कार्य लगातार चल रहा है। साथ ही लोगों से घरों में रहकर ही अपना कार्य करने का आग्रह किया जा रहा है। प्रशासन भी अलर्ट है और लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें