डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों
का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ।
इस दौरान जिला जज अनिल कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस
अवसर पर जिला जज अनिल कुमार ने कहा कि जमीन उपलब्ध होने के बाद जिला
न्यायालय भवन निर्माण का कार्य अविलम्ब प्रारंभ किया जाएगा।
अधिवक्ता समाज
के एक अभिन्न अंग हैं, जिनके ऊपर समाज को न्याय दिलाने की अहम जिम्मेदारी
है। कहा कि बार व बेंच में तालमेल बनाए रखने में अधिवक्ता सहयोग करें।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंगी यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान
में रखकर काम किया जाएगा। सदर कचहरी में व्याप्त समस्याओं को दूर करने की
पहल की जाएगी।
इसके पूर्व अध्यक्ष बजरंगी यादव समेत उपाध्यक्ष झनमेजय
सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंह, कोषाध्यक्ष प्रतिमा चतुर्वेदी, संयुक्त
सचिव सैयद अनवर जाफरी, जगतनारायण सिंह व पुस्तकालय मंत्री महेंद्र पटेल ने
पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा
मुरलीधर सिंह आदि रहे।