चकिया। बारिश से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था में सुधार के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एडीएम न्यायिक रतन वर्मा ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के साथ नाली-नालों पर हुए अतिक्रमण का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को अविलंब अतिक्रमण हटाने और अधिकारियों को उन पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर बृहस्पतिवार कोएडीएम ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर चंद्रावती नाला का निरीक्षण किया। वहां चंद्रावती नाले पर अतिक्रमण कर सामग्री रखकर व्यवसाय किए जाने पर नाराज हो गए और अतिक्रमण करने वालों को अविलंब अतिक्रमण हटाने और अधिशासी अधिकारी को अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। एडीएम अधिशासी अधिकारी के साथ नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित मस्जिद के पास पहुंचे और हाल ही में बारिश और नाबदान के पानी की निकासी के लिए बिछाए गई सीवर के ऊपर गृह स्वामियों द्वारा पक्का निर्माण कर लिए जाने पर संबंधित को अविलंब अतिक्रमण हटाने का कड़ा निर्देश दिया।