फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में लापरवाही पर अपर आयुक्त ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोरोना काल में मनरेगा मजदूरों को सौ दिन का काम दिलाने के लिए दिशा निर्देेश दिए गए हैं। लेकिन मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद बुधवार को अपर आयुक्त मनरेगा ने बीडीओ और डीसी मनरेगा को कड़ी फटकार लगाई । चेतावनी दी है कि यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। वह बुधवार को लखनऊ से वर्चुअल मनरेगा के कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

स्थानीय विकास खंड में 57 गांव में मनरेगा कार्य शून्य रहा है। वहीं 61 गांवों में मात्र सात गांवों में ही कार्य कराए जाने की जानकारी होने पर अपर आयुक्त मनरेगा ने नाराजगी जताई। यही नही कई जॉब कार्ड धारकों का कार्ड भी डिलीट कर दिया गया है जबकि इन दिनों फसल की कटाई लगभग पूर्ण हो गई है। सचिव, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायकों की लापरवाही से मनरेगा के कार्य धीमी गति से चलने पर चेतावनी दी। चेताया कि एक सप्ताह के अंदर सचिव और रोजगार सेवक कार्य का प्रस्ताव जमा नहीं जमा करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्चुअल सभा में सकलडीहा विकास खंड कार्यालय में बीडीओ आशा देवी सहित मनरेगा कोआर्डिनेटर भानुप्रताप, सत्यदेव वर्मा, कृति रघुवंशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें