रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के सभागार में किया गया।
इसमें
वाणिज्य कर अधिकारियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। गोष्ठी में अपर आयुक्त
वाणिज्य कर रामगोपाल गुप्ता, संयुक्त आयुक्त राजेश पांडेय, उपायुक्त एके
सिंह तथा सहायक आयुक्त सीमा सरोज ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं तथा विभाग
के नए नियमों की जानकारी दी।
कहा बगैर डीएम की अनुमति के अब संस्थानों पर
छापेमारी नहीं होगी।
इस दौरान रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि सी फार्म
आनलाइन लिए जाऐंगे। फार्मों को भरने में उद्यमियों के स्तर पर अनेकों बार
कमियां रह जाती हैं।
यदि इस तरह की कमी संज्ञान में आती है, तो संबंधित
उद्यमी को मोबाइल पर एसएमएस व ईमेल के माघ्यम से इसकी सूचना दी जाएगी। कहा
कि रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने ज्ञापन देकर इसकी मांग की थी। एसोसिएशन
के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने पिछले दिनों एसआईबी के छापेमारी का विरोध
किया।
उन्होंनो कहा कि इस दौरान 25 की संख्या में आए अधिकारियों को कोई
गड़बड़ी नहीं मिली, लेकिन इसके चलते उद्यमियों को तमाम तरह की परेशानी
उठानी पड़ी, जो सरासर गलत है।
इस पर गुप्ता ने आश्वस्त किया कि भविष्य में
छापेमारी के पहले जिलाधिकारी की अनुमति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि
उद्यमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्क्रैप पर बैट न लगाने के लिए
उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा जाएगा। कहा कि उद्यमियों को रेफरेंडम राशि
पर ब्याज भी मिलेगा।
इस अवसर पर शांतिलाल जैन, एसएन परासर, विनोद गुप्ता,
चन्द्रेश्वर जायसवाल, सतीश गुप्ता, शिव कुमार जायसवाल, विनीत भरतीया, हरीश
कुकरेजा, विवेक कुमार, रमेश वाधवानी, राम सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता
देव भट्टाचार्या, संचालन रवि गुप्ता ने किया।