पीडीडीयू नगर। जिले में बेरियम नाइट्रेट मिश्रित पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं को इसका हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में सबसे ज्यादा पटाखों की दुकानें पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में लगती है। प्रशासन के आदेश पर इस बार दामोदरदास पोखरे के पास एक दर्जन से अधिक पटाखे की दुकानें लगाई गई हैं। सीओ पीडीडीयू नगर ने दुकानदारों को सुप्रीम कोर्ट के बेरियम नाइट्रेट मिश्रित पटाखों की बिक्री पर रोक के आदेश का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।
कोट-
बेरियम मिश्रित पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कोई भी दुकानदार बेरियम नाइट्रेट युक्त पटाखों की बिक्री करता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष, सीओ, पीडीडीयू नगर