फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में बैठने वाले सचिवों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा।क्षेत्र के सभी गांवों में सहायक पंचायतों की नियुक्ति के बाद भी पंचायत भवनों पर ताला लटका हुआ है। अधिकांश सामुदायिक शौचालय भी नहीं खुल रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रम्हचारी दूबे ने ब्लॉक सभागार में नवनियुक्त सहायक पंचायतों, सचिवों और सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में नाराजगी जाहिर की। सचिवों को निजी कार्यालय का संचालन बंद कर गांवों में पंचायत कार्यों को देखने का निर्देश दिया और स्वच्छता कार्यक्रम तेजी से पूरा कराने को कहा। चेताया कि पंचायत कार्य में लापरवाही पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों ने शौचालय भी बनाया गया है। इसके बाद भी जिला स्वच्छता की श्रेणी में 70वें स्थान पर है। यह जिला स्तरीय अधिकारियों की प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। इसके बाद भी कुछ गांवों के सचिव अपने कार्यशैली में बदलाव नही ला रहे हैं। निजी कार्यालय के माध्यम से पंचायत संबंधी कार्यों को पूरा करने में कोरमपूर्ति की जा रही है। डीपीआरओ ने नवनियुक्त सहायक पंचायतों के माध्यम से स्वच्छता मिशन की फिडिंग शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पंचायत भवनों पर नवनियुक्त सहायक पंचायत कर्मियों के माध्यम से विकास कार्य को गति देने को कहा। चेताया कि लापरवाही पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंत में नवनियुक्त सहायक पंचायत कर्मियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीपीआरओ रामदुलार यादव, एसबीएम मनोज श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, पवन दूबे, संजय यादव, रणजीत सिंह, प्रिया मौर्या, शशीकांत, अरविंद गौतम, महेंद्र यादव, सुभाषचंद्र भारती, गणेश अहीर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें