फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष कम पौधा लगाने वाले विभागों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बृहद पौधरोपण अभियान के तहत जिले में 49.13 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएम संजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने नर्सरी से पौधों के उठान, पौधों को रोपित करने और संरक्षण के बारे में विभागों को जिम्मेदारी दी। साथ लक्ष्य के सापेक्ष कम पौधा लगाने या सुस्ती बरतने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड, सिंचाई व बाड़े आदि बनाए जाएं। पौधरोपण के बाद सभी विभाग पौधों की देखभाल व संरक्षण की व्यवस्था करें। कहा जिन स्थानों पर पानी की कम उपलब्धता है, वहां बोना नाली विधि से गड्ढों की खोदाई की जाए। वन विभाग पर्वतीय इलाकों में इसी विधि से गड्ढों की खोदाई कराता है। दूसरे विभाग भी इसको अपनाएं। बैठक में सीडीओ अजितेंद्र नारायण, डीएफओ दिनेश सिंह, एडीएम अतुल कुमार, डीआईओएस विनोद कुमार राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, उप निदेशक कृषि विजेंद्र कुमार, डीएचओ नन्हेलाल वर्मा, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे उपस्थित रहे।
चंदौली। जिले में पौधारोपण की प्रक्रिया एक से सात जुलाई तक चलेगी। क्लस्टर के अनुसार पौधरोपण किया जाता है। इसके लिए पहले ही नर्सरी से पौधों का उठान करा लें। जिले में कुल 49 लाख 13 हजार 764 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें वन विभाग को 27 लाख 12 हजार 204, पर्यावरण को एक लाख, ग्राम्य विकास 11 लाख 75 हजार 840, राजस्व एक लाख 28 हजार 160, पंचायती राज एक लाख 28 हजार 160, नगर विकास विभाग 16,920, कृषि दो लाख 15 हजार 712, उद्यान एक लाख 42 हजार 27 पौधों का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

चंदौली। कलेक्ट्रेट में डीएम ने जिला प्रोबेशन विभाग से संचालित बाल सेवा योजना के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कोविड के दौरान माता-पिता की मौत से अनाथ हुए बच्चों को चिह्नित करके योजना का लाभ देने पर जोर दिया। डीपीओ इंद्रावती यादव ने बताया कि सर्वे के दौरान 49 बच्चों को चिह्नित किया गया है। उनके आवेदन का सत्यापन के बाद उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एडीएम अतुल कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें