फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: ट्रेन में टीटीई बनकर वसूली करने का आरोपी दबोचा, चेकिंग स्टॉफ ने आरोपी को पकड़ा 

Wed, 03 Feb 2021 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही अप ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में टीटीई बनकर टिकट जांच के नाम पर यात्रियों से वसूली करने के आरोपी व्यक्ति को चेकिंग स्टॉफ ने पकड़ लिया। मंगलवार को दिलदारनगर और पीडीडीयू जंक्शन के बीच पकड़े गए फर्जी टीटीई को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।  

विज्ञापन


मंगलवार को डिब्रुगढ़ से दिल्ली जा रही अप ब्रह्मपुत्र मेल दिलदारनगर स्टेशन पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति ने यात्रियों के टिकट की जांच शुरू कर दी। वह यात्रियों से पैसे मांगने लगा। लोगों को शक हुआ तो इसकी शिकायत ट्रेन में चल रहे टिकट चेकिंग स्टाफ से की।

इस पर सीआईटी अजय कुमार गुप्ता, टीटीई यूएस तिवारी, अनिल कुमार पासवान, गणेश प्रसाद पहुंचे और टिकट चेक कर रहे व्यक्ति से आईकार्ड मांगा। लेकिन वह नहीं दिखा सका। इस पर बिहार के पटना के बाढ़ निवासी आरोपी नरेंद्र कुमार को पीडीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें