फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जौनपुर से नशीला पाउडर लाकर बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान बावन बीघा तालाब के पास से एक युवक को 11.04 ग्राम एमडीएमए नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले दो अन्य युवकों को भी नामजद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी शुभम गिरी इनारगांव, कोईरौना का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से नशीले पदार्थ के साथ बाइक व मोबाइल भी बरामद किए।
पूछताछ में बताया कि वह नशीला पदार्थ जौनपुर के कटवार क्षेत्र से लाकर बेचता है।
उसने अपने दो साथी विक्की वर्मा निवासी नेहरू नगर, सुरियावां और अमन जायसवाल निवासी कस्बा सुरियावां का भी नाम बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें