फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दुष्कर्म के बाद जहर खिलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद जहर खिलाने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


16 सितंबर को नौगढ़ क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे नौगढ़ ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने जहर खाने की जानकारी दी थी।
पुलिस के मुताबिक, होश में आने के बाद पीड़िता ने बताया था कि गांव का युवक महानंद (19) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे जहर खिला दिया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी महानंद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें