चंदौली के अलीनगर थाने से मोबाइल चोरी का आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद थाने में हलचल का माहौल है। अधिकारियों ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया है।
अलीनगर थाने से मोबाइल चोरी में पकड़ा गया आरोपी मंगलवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर थाने फरार हो गया। इससे विभाग में खलबली मच गई। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित टीम लगातार दबिश दे रही है। एसपी आदित्य लांग्हे ने लापरवाह आरक्षी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
अलीनगर पुलिस ने ताराजीवनपुर निवासी संदीप जायसवाल को पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में सोमवार को पकड़ा था। जिसे थाने के हवालात में रखा गया था। मंगलवार की सुबह एक कांस्टेबल उसे शौच के लिए साथ लेकर गया। इसी दौरान आरोपी सिपाही को चकमा देकर मोबाइल चोर फरार हो गया। जानकारी होते ही थाने में खलबली मच गई। पुलिस टीम फरार चोर को ढूंढने में जुटी है।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। लापरवाही बरतने वाले आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।