फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : श्रद्धालुओं से भरी बस में ट्रक के बाद भिड़ते गए कई वाहन, मची चीख-पुकार, 10 लोग घायल; महिला गंभीर

Sat, 15 Feb 2025 09:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Road Accident in Chandauli : चंदाैली के नेशनल हाइवे पर भयानक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर सदर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यहां डाॅक्टरों ने एक महिला को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in UP : चंदौली के सदर कोतवाली नेशनल हाईवे 19 पर कटसिला गांव के पास बीती रात सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, उसके पीछे चल रही इनोवा ट्रक से टकरा गई। इनोवा के परखच्चे उड़ गए। उसमें पीछे चल रही अर्टिगा कार भी टकराई गई।

विज्ञापन




घंटों रेस्क्यू के बाद बस में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नौ का इलाज चल रहा है, वहीं एक वाराणसी रेफर कर दिया गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर चार वाहनों की आपस में शुक्रवार की रात टक्कर हो गई। हादसे में महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस आंध्र लौट रही थी, जो चपेट में आ गई। इसके बाद वहां अफरातफरी के साथ की चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने से 10 लोगों को घायलावस्था में बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में बाला रमैया (65), चंना रमैया (50),नार लक्ष्मा (55), राम लक्ष्मा (50), लक्ष्मा (55), अंजना रमैया (48), अनसूया (70), जेबी सुम्मा (75), लक्ष्मी नारायण अम्मा (65), शुंमा लक्ष्मा (65) घायल है।
विज्ञापन


इसमें लक्ष्मा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि घायलावस्था में 10 लोगों को 108 और पुलिस की मदद से भर्ती कराया गया, लेकिन एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें