फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडदान करके लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट: हाईवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 14 Sep 2022 11:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

चंदौली में बुधवार की सुबह हाईवे पर एक ट्रक और एक कार में टक्कर हो गई। कार सवार बोधगया से पिंडदान करके अपने पैत्रिक जिले दाहोद ( एमपी ) के लिए लौट रहे थे। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के बाजीदपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह हाईवे पर एक ट्रक और एक लग्जरी कार में टक्कर हो गई। इसमें कार सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कार सवार बोधगया से पिंडदान करके अपने पैत्रिक जिले दाहोद ( एमपी ) के लिए लौट रहे थे।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

बता दें, कि मध्य प्रदेश के दाहोद जिला निवासी एक परिवार बुधवार को कार से बोधगया से पिंडदान करके लौट रहा था। इस बीच बाजीतपुर गांव के समीप हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक को ड्राइवर ने अचानक बीच सड़क की तरफ मोड़ दिया। जिससे सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हो गई। घायलों में अनीता विश्वकर्मा ( 40 )  प्रशांत विश्वकर्मा 38  रुपरानी विश्वकर्मा (40) प्रेम बाई (42) साधना विश्वकर्मा (5) जय विश्वकर्मा (36) शैलेंद्र विश्वकर्मा (30) शामिल हैं। जबकि हादसे के चलते शिव प्रसाद विश्वकर्मा ( 70 ) की मौके पर मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत चिंताजनक बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें