दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुहलीपुर स्थित मजार के समीप मंगलवार की सुबह बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने दोनों घायलों को निजी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी रही।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मैनाताली निवासी रिशु गुप्ता (28) और सागर गुप्ता (22) मंगलवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे स्कूटी से बनारस दवाई लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही स्कूटी से दोनों लोग दुलहीपुर पहुंचे कि मजार के समीप सामने सें तेज रफ्तार में बाइक सवार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए वहीं बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने दोनों घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।