फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में हादसा: होली खेलकर घर लौटते समय बाइक पोल से टकराई, दो युवकों की मौत

Sat, 19 Mar 2022 04:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजात व मोबाइल के जरिए उनकी शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। एक युवक चंदौली और दूसरा बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में सदर थाना के फत्तेपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। इलिया थाना के रोहाखी गांव निवासी अभिषेक (20) व बिहार के भभुआ जिले के चांद थाना के बैरी गांव निवासी सुरेश (26) शुक्रवार को सदर कोतवाली के नरसिंहपुर स्थित रिश्तेदारी में होली खेलने गए थे।

शाम के वक्त बाइक से धरौली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों फत्तेपुर गांव के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजात व मोबाइल के जरिए उनकी शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें