फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता-पुत्र को टवेरा ने मारी टक्कर, हालत गंभीर ह

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के ओयरचक गांव निवासी बाइक सवार पिता पुत्र को सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आदर्श नुआंव स्थित पम्प कैनाल के समीप टवेरा ने जोरदार टक्कर मार दी।सड़क हादसे में पिता और पुत्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने गंभीर रुप से घायल दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। रास्ते में ही पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

ओयरचक गांव निवासी बंशी गुप्ता (55) अपने पुत्र गोलू (19) के साथ नुआंव बिहार किसी काम से गए थे। वहां से दोनों लोग बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस बीचआदर्श नुआंव स्थित पम्प कैनाल के पास तेज रफ्तार टवेरा ने जोरदार धक्का मार दिया।इस दौरान पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित टवेरा भी सड़क किनारे रखे ईंट से जा टकराई। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर दुर्गावती थाने ले गई। पुलिस ने घर वालो को सुचना देने के साथ ही ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। रास्ते में ही वंशी गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें