सूचना पाकर पुलिस ने भिजवाया अस्पताल
चंदाैली सदर कोतवाली के जसौली गांव के समीप पहरे की वजह से गुरुवार की रोड किसी वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें दो लोग घायल हो गए घायलावस्था में 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी विकास (16) व राजेश (24) कृषि नवीन मंडी से ई-रिक्शा में सवार होकर घर आ रहे थे। जैसे ही जसौली गांव के समय पहुंचे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चंदौली सदर कोतवाली के जगदीश सराय गांव के समीप शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे पर तीन ट्रक आपस में टकरा गए, लेकिन सहयोग अच्छा रहा कि इसमें कोई घायल नहीं रहा। इसके बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आगे चल रही ट्रक के छक्के में अचानक आग लग गई, जिसको देखकर चालक ने वाहन रोक दिया। जिसे देख पीछे आ रही ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, तभी उसके पीछे आ रही तीसरी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
इससे उसका केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक का ड्राइवर और खलासी फंस गया। इसे ग्रामीणों ने खींचकर बाहर निकाला। वहीं, सूचना के बाद पुलिस और हाईवे की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसे क्रेन की मदद से खींचकर किनारे लगाया गया। इस दौरान नेशनल हाईवे आधे घटें तक जाम रहा और कोहरे के चलते खड़े ट्रक में लड़ने से बचते रहे। वहीं संयोग अच्छा रहा की कोई घायल नहीं हुआ।
बोले अधिकारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप घटना में कोई घायल नहीं है। वहीं नगर इलिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें सभी घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है। - राजेश कुमार सिंह, सदर कोतवाल।